logo

Assembly Elections : BJP सरकार बनी तो झारखंड के विद्यार्थियों को पूरा न्याय देंगे- शिवराज सिंह चौहान

SHIVRAJ1.jpg

रांची 
भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी एवम केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि जो अन्याय झारखंड के विद्यार्थियों के साथ हुआ है, युवाओं के साथ हुआ है उसकी मिसाल पूरे हिंदुस्तान में कहीं देखने को नहीं मिलती। कहा कि इस सरकार में बार-बार पेपर लीक, उसके पीछे भी षडयंत्र, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। कहा कि बच्चों ने बताया वर्षों से इंतजार कर रहे हैं, माता-पिता पेट काट के इसआस में पढ़ाते हैं कि यह एग्जाम देंगे, सिलेक्ट होंगे और नौकरी करेंगे और बार-बार इन छात्रों के साथ धोखा किया गया। यहां भेदभाव नहीं हुआ बेईमानी हुई है। अंधा बांटे रेवड़ी चीन चीन के देय इसलिए छात्र आक्रोशित हैं भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है, विद्यार्थियों को छात्रों को न्याय देने का।


कहा कि भाजपा  बच्चों को न्याय देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, बेईमानी पूर्वक अगर कोई परीक्षा हुई है तो उसके रिजल्ट क्यों घोषित होने चाहिए?  कहा कि जांच करके जिन्होंने बार-बार पेपर लीक किया है वह जेल जाएंगे।  भारतीय जनता पार्टी का ये संकल्प है कि जो 2 लाख 87 हजार पद हैं वह कैलेंडर बनाकर हम पहले साल में डेढ़ लाख भरेंगे और बाकी पद भी हम कैलेंडर घोषित करके कब एग्जाम होगा, कब रिजल्ट आएगा और कब नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे हम देंगे।


 

Tags - Assembly Elections Elections Jharkhand News Election News Assembly Elections Assembly